आगरा में अनलॉक-2 के दौरान बाजार खोलने के लिए एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। यह आज से लागू हो गई। दुकानें अब सुबह दस से शाम पांच के बजाय छह बजे तक खोली जा सकेंगी। बाकी नियम पूर्व की तरह यथावत रहेंगे।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि बाजार अनलॉक-1 की तरह ही सम-विषम नीति से एक-एक दिन के अंतराल पर सड़क की दायी-बांयी तरफ ही खोले जाएंगे। देहात के बाजारों में पूर्व की तरह यथा स्थिति रहेगी।
यूपीः फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों से वेतन-भत्ते वसूलने की तैयारी, 87 करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी
इन पर पाबंदी जारी रहेगी
धर्मस्थल, कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू भी जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी रहेगी। शहर में 50 से अधिक सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं, इनमें और इनके आसपास बाजार नहीं खुलेंगे। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी।