फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बरामदे में सो रहे 60 वर्षीय किसान को गोली मारी, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Wed, 26 May 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

किसान के परिवार ने जमीन के विवाद में हमले की आशंका जताई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम धिमश्री में सोमवार की रात बरामदे में सो रहे 60 वर्षीय किसान को किसी ने गोली मार दी। हाथ और सिर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जमीन की रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

विज्ञापन


ग्राम धिमश्री निवासी हरीकांत शर्मा सोमवार की रात बरामदे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोए थे। परिजनों के मुताबिक आधी रात के बाद किसी ने आकर उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर बाहर निकले, तो हरीकांत खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर और हाथ में छर्रे लगे थे। 

परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर के समीप ही एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा, तो उसे पकड़कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके मकान के सामने घूरा डाला गया है। 
विज्ञापन


उसका हरीकांत से जमीन का विवाद भी है। जिसका शिकायती पत्र लगभग दो माह पूर्व धिमश्री चौकी पर दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने का भी दावा किया है। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें