फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा कराने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि: बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा कराने का विरोध
विज्ञापन

एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया, दिवाली के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी
आगरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा कराए जाने का विरोध किया। परीक्षा निरस्त करने की मांग की।
प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रायोगिक परीक्षा न कराए जाने का आदेश शासन स्तर से जारी किया गया था। बीएड को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रमों में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई भी नहीं गई। 10 नवंबर से बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। यह शासनादेश के विरुद्ध है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि एक ही सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए नियम अलग नहीं हो सकते। बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं कराना गलत है। जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि संगठन प्रायोगिक परीक्षाएं कराने के विरोध में दिवाली के बाद आंदोलन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने कहा कि बीएड की प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्णय परीक्षा समिति में लिया गया है। उसी के अनुरूप कराई जा रही है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश सचिव आशीष कुमार प्रिंस, कुलदीप दीक्षित शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें