डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2020 के स्नातक व परास्नातक के बीएड, विधि अंतिम वर्ष व अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को छूटी हुई प्रायोगिक/मौखिक परीक्षाएं देने का एक और मौका दिया है। आठ से 12 जनवरी तक तीन नोडल केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए यह अंतिम अवसर होगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार के मुताबिक आरबीएस कॉलेज में बीएससी व एमएससी के सभी विषयों, बीए और एमए के भूगोल व डीएसएसटी विषयों, बीकॉम अंतिम वर्ष (केवल भूतपूर्व छात्र) एमकॉम अंतिम वर्ष व बीकॉम वोकेशनल अंतिम वर्ष के सभी ग्रुपों बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष व एमए अंतिम वर्ष (गृह विज्ञान, चित्रकला, संगीत और शिक्षाशास्त्र) और आगरा कॉलेज में एलएलबी व बीएएलएलबी अंतिम वर्ष एमए अंतिम वर्ष के बाकी विषयों की परीक्षाएं होंगी।
आगराः कार स्टार्ट करने पर आई फड़फड़ाने की आवाज, बोनट उठाकर देखा तो उड़ गए परिवार के होश
संबंद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वह प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दे दें। यदि कोई छात्र परीक्षा में अभी भी शामिल नहीं होता है तो उसे अनुपस्थित दिखाते हुए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा, जिम्मेदारी छात्रों व संबंधित कॉलेजों की होगी।