फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अंकतालिकाएं जलाने वाले क्लर्क से समिति की पूछताछ, सवाल-जवाब में उलझी जांच

Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जांच समिति ने करीब आधे घंटे पूछताछ की
  • सदस्यों ने बताया, क्लर्क के चेहरे पर थी घबराहट 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंकतालिकाएं जलाते हुए पकड़े गए क्लर्क वीरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को जांच समिति के सामने पेश हुआ। उसने अंकतालिकाएं जलाने से साफ इन्कार कर दिया। उसने कहा कि विभाग में आग जल रही थी, वह उसके पास खड़ा था, उसे पकड़ लिया गया। जांच समिति के सदस्यों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान क्लर्क के चेहरे पर घबराहट दिख रही थी। 
विज्ञापन



पांच सदस्यीय जांच समिति ने क्लर्क वीरेश कुमार को पुस्तकालय विज्ञान विभाग में शाम को पूछताछ के लिए बुलाया था। क्लर्क से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। क्लर्क के कार्यालय से बरामद की गई अंकतालिकाओं के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि अंकतालिकाओं से उसका संबंध नहीं हैं, ये पुराने रखे हुए हैं। हालांकि वीरेश कुमार ने पूर्व में अंकतालिकाओं का काम करने की बात जरूर स्वीकार की।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संविदाकर्मी ने अंकतालिकाएं जलाईं, कुलपति ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन



अधजली अंकतालिकाएं भी मिली थीं
क्लर्क को जब अंकतालिकाओं को जलाने के आरोप में पकड़ा गया था तो मौके से कुछ अधजली अंकतालिकाएं भी बरामद की गई थीं। इनको भी समिति ने अपनी जांच में शामिल किया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई: विश्वविद्यालय में अंकतालिकाएं जलाने वाले क्लर्क की सेवा होगी समाप्त

शनिवार या सोमवार तक मिलेगी रिपोर्ट

जांच समिति के सदस्य प्रो. संजय चौधरी का कहना है कि अंकतालिकाएं जलाने के आरोपी क्लर्क वीरेश कुमार से लिखित जवाब लेने के साथ सामने बुलाकर भी पूछताछ कर ली गई है। मामले की रिपोर्ट शनिवार या सोमवार तक तैयार करके कुलपति को सौंप दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें