फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा और मैनपुरी के सचलदल ने 13 कॉलेजों पर मारा छापा

विज्ञापन
05एमएनपी-20-डॉ.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षाओं का बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित दो सचल दलों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचलदल 13 कॉलेजों में पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने बृहस्पतिवार को बीएससी फिजिक्स, बॉटनी और बीए मनोविज्ञान की परीक्षा की निगरानी के लिए दो सचल दल जिले में भेजे। आगरा से भेजे गए सचल दल का नेतृत्व डॉ. दिग्विजिय सिंह कर रहे थे। उनके सचल दल ने जिले में श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज, एमएस चौहान डिग्री कॉलेज, आरसी महिला डिग्री कॉलेज, पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज व सूरजमुखी डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस सचलदल में डॉ. मनोज राज और डॉ. अखिलेश सक्सेना भी शामिल थे। जबकि जनपद स्तर पर गठित सचलदल के प्रभारी डॉ. एके पाल के नेतृत्व वाले सचल दल ने नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव, योगीराज डिग्री कॉलेज, एसआर डिग्री कॉलेज गोविंदेपुर, महाबोधि डिग्री कॉलेज कुसमरा, जीएसएम डिग्री कॉलेज, सु़ंदरलाल डिग्री कॉलेज, प्रेमादेवी डिग्री कॉलेज व रामदास डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित होते मिलीं। सचलदल में डॉ. पीसी कुशवाह, डॉ. एसके निमेश भी शामिल थे। जिले के पांच नोडल से संबंधित 44 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

बोले छात्रफिजिक्स में जो सवाल आए थे उनके विकल्प चुनने में दिक्कत उठानी पड़ी। सभी प्रश्नों के जवाब देना संभव नहीं दिखा।
रुमाना बीएससी द्वितीय वर्ष
कहने के लिए प्रश्न पत्र ओएमआर पर था, लेकिन छोटे सवालों के इस प्रकार से विकल्प दिए गए थे उनके जवाब देने में पसीना निकल गया।
प्रतिधि किरन
भले ही प्रश्न पत्र में विकल्प दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी बॉटनी के प्रश्न इतने कठिन थे कि उनका सही विकल्प तलाशने में परेशानी हुई।
आलिया आयशा
बॉटनी के प्रश्नों के विकल्प बहुत ही घुमा फिराकर दिए गए थे। इसके चलते सही विकल्प चुनने में दिक्कत हुई।
करिश्मा गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें