फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्वविद्यालय ने छह प्रश्नपत्रों का बदला परीक्षा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने छह प्रश्नपत्रों का बदला परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन

- संशोधित सूची जारी कर महाविद्यालयों को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। 15 फरवरी से 28 फरवरी के बीच के कुछ प्रश्नपत्रों की तिथि बदली गई है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर महाविद्यालयों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुदेशिया ने बताया कि 5 फरवरी को विश्वविद्यालय ने कुछ प्रश्नपत्रों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को प्रथम पाली में आयोजित होने वाली तृतीय सेमेस्टर उर्दू की परीक्षा अब 6 मार्च को होगी। 16 फरवरी को प्रथम पाली में आयोजित होने वाली तृतीय सेमेस्टर संस्कृत की परीक्षा अब सात मार्च को होगी। 17 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली पंचम सेमेस्टर स्टेटिक्स प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 4 मार्च को होगी। 19 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली पंचम सेमेस्टर स्टेटिक्स द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अब छह मार्च को होगी। 22 फरवरी को तृतीय पाली में आयोजित होने वाली प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र की परीक्षा अब छह मार्च को होगी। 28 फरवरी को तृतीय पाली में आयोजित होने वाली एमए सप्तम /प्रथम सेमेस्टर उर्दू चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 29 फरवरी को पूर्व निर्धारित समय पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें