बांकेबिहारी मंदिर में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कानून एवं दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा की। मंदिर के सेवायत जुगल गोस्वामी और श्रीवर्धन गोस्वामी ने पूजन कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संचार निगम की स्थिति में सुधार होगा।
प्रभु दर्शन के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने पर वो प्रभु का आशीर्वाद लेने आए हैं। जिससे केंद्र सरकार निर्बाध रूप से काम करती रहे और भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाया जा सकें।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के सभी तबकों के लोगों ने आशीर्वाद दिया और दिल्ली की गद्दी तक पहुंचाया। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस मूलमंत्र के साथ वो मोदी की टीम के रूप में देश सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय संचार निगम की स्थिति में सुधार होगा।
बांकेबिहारी मंदिर के बाद रविशंकर प्रसाद ने ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर और हंसदेवराह बाबा के आश्रम पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूपप पाराशर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, आदि उपस्थित थे।