देशभर में हो रही भीड़ हिंसा की घटनाओं को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा की घटनाएं रोकने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत है। वो इसके लिए प्रधानमंत्री से मांग करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं सहकरिता मंत्री रामदास अठावले गुरुवार को आगरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ आरपीआई की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनेत्री राखी सावंत भी आईं। दोनों नेता सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए।
अनुच्छेद 370 हटाने पर रामदास अठावले ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन बिल देश हित में है। उद्योगपतियों से निवेश के लिए अपील करेंगे कि वो जम्मू और कश्मीर उद्योग लगाए। भारत सरकार को अब पीओके को भी कब्जामुक्त कराना चाहिए।