राजनीति में समाजवाद के स्तंभ थे
सपा जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने कहा कि जब तक गरीबी रहेगी, नेता जी के आदर्श रहेंगे। वे भारतीय राजनीति में समाजवाद के स्तंभ थे। हम सौभाग्यशाली हैं उनसे समाजवाद का ककहरा सीखने का अवसर मिला। जिला महासचिव सलीम शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। उन्होंने दबे, कुचले तबके के हक की राजनीति की। उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा।
सामाजिक न्याय के योद्धा थे : कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा बताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का आगरा से करीबी रिश्ता रहा है। वह आगरा के विकास के लिए तत्पर रहते थे। विनोद बंसल, अदनान कुरैशी, कपिल गौतम, अजहर वारसी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।