फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की बड़ी घोषणा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का इंतजार जल्द होगा खत्म

Fri, 24 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है, केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद आगरा के युवा खिलाड़ियों के लिए उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व भाजपा के उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आगरा में दशकों से चली आ रही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम के लिए जमीन मुहैया कराने के बाद केंद्र सालों पुरानी इस मांग को पूरा करेगा। अनुराग ठाकुर बृस्पितवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह सांसद खेल स्पर्धा के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने पहुंचे थे। ठाकुर ने कहा कि स्टेडियम की प्रोजक्ट रिपोर्ट मिलने के साथ ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

देशभर में एक हजार सेंटर खोलें जाएंगे
उन्होंने कहा कि खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत देशभर में एक हजार सेंटर खोलें जाएंगे। आगरा और उसके ग्रामीण क्षेत्रों भी सेंटर मिलेंगे। सेंटरों पर अच्छे खिलाड़ी तैयार किए होंगे। सेंटरों के रखरखाव के लिए पूर्व खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये हर साल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दंगल होते हैं, जबकि सपा की सरकार में दंगे होते थे। उन्होंने का कि खेलों को बढ़ावा देना मोदी सरकार का मकसद है। इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ सालों में देश को कई खेलो में दमदार खिलाड़ी मिले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें