फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नहीं बदलेगा संघ का गणवेश

Tue, 11 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विजयदशमी (स्थापना दिवस) से पूरे देश में किया जा रहा बदलाव  - फोटो : rss
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गणवेश में विजदशमी (संघ का स्थापना दिवस) से परिवर्तन किया जा रहा है। पूरे देश में स्वयंसेवक अब खाकी नेकर के स्थान पर खाकी पेंट धारण करेंगे लेकिन आगरा में संचलन पुराने गणवेश में ही होगा। इसके पीछे दलील दी जा रही है कि नया गणवेश धारण कराने के लिए शहर में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है। 
विज्ञापन


  बदलते परिदृश्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक में भी कुछ आंतरिक परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसके तहत करीब चार वर्ष पूर्व संघ के स्वयंसेवकों की बेल्ट को बदला गया था। महानगर प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी के मुताबिक जैन मुनि तरुण सागर ने चमड़े की बेल्ट का विरोध किया था। उन्होंने सिंथेटिक बेल्ट का विकल्प सुझाया था। उनके सुझाव को शामिल किया और बेल्ट बदल दी गई।

संघ की शाखाओं से युवाओं के न जुड़ने की वजह से संघ में मंथन का दौर चला था। इसमें एक तथ्य यह भी निकल कर आया था कि नेकर पहनने से युवा झिझकते हैं, इसलिए शाखाओं का जुड़ाव कम हो रहा है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए नेकर के स्थान पर पेंट धारण कराने के सुझाव सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। विजयदशमी पर संघ के 91 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में नया गणवेश लागू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को होने वाले पथ संचलन में स्वयंसेवक नया गणवेश धारण करेंगे। लेकिन आगरा में मंगलवार को होने वाला पथ संचलन पुराने गणवेश में ही होगा। महानगर प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी के मुताबिक नया गणेश धारण के कराने के लिए अभी कोई रूपरेखा नहीं बनी है। 
विज्ञापन

 
शहर में तीन स्थानों से होगा पथ संचलन
आगरा। मंगलवार (विजयदशमी) को शहर में तीन स्थानों पर सुबह 6.30 बजे बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा। शस्त्र पूजन होगा और इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे पथ संचलन होगा। छावनी भाग में विमल बैंकट हाल से कैलाश टाकीज के पास ताजगंज से पश्चिमी भाग में मालवीय कुंज गणेश पार्क  मालवीय कुंज से और पूर्वी भाग में विक्टोरिया इंटर कालेज घटिया आजम खां से निकाला जाएगा। 

स्वयंसेवकों का वर्तमान गणवेश
- काली टोपी
- सफेद कमीज
- खाकी नेकर
- सिंथेटिक बेल्ट
- खाकी मोजे
- काले (फीते वाले) जूते
- दंड
स्वयंसेवकों का प्रस्तावित गणेश
- काली टोपी
- सफेद कमीज
- खाकी पेंट
- सिंथेटिक बेल्ट
- खाकी मोजे
- काले (फीते वाले) जूते
- दंड   

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नया गणवेश स्थापना दिवस से लागू होगा। पूरे देश में बदलाव किया जा रहा है। आगरा में फिलहाल पुराने गणवेश में ही पथ संचलन होगा। दरअसल यहां नया गणवेश धारण कराने के लिए एक समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी समारोह में नया गणवेश पहनाया जाएगा। अभी तिथि तय नहीं है। 
विज्ञापन

पंकज खंडेलवाल, महानगर कार्यवाह 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें