फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में नाले में उतराता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 18 Jun 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम में चार सैय्यद के पास एक नाले से अधेड़ उम्र के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए शव की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम में चार सैय्यद के पास एक नाले से अधेड़ उम्र के एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चार सैय्यद के पास स्थित नाले में एक शव उतराता हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक अधेड़ उम्र का प्रतीत हो रहा है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया होगा। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें