फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सड़क किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान; पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी

Wed, 15 Apr 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुटी है और पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
शव मिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में बुधवार सुबह नगला भगिया के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे, हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


नगला भगिया मार्ग पर गांव से करीब 400 मीटर दूर सुबह एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अनूज चौहान मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। 


युवक के चेहरे के आसपास चोट के निशान थे। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। हत्या की आशंका के बीच पुलिस में शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें