फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि बन बेरोजगारों से 15 लाख की धोखाधड़ी, भाजपा नेता बताने वाले दो युवकों एफआईआर

Thu, 30 Apr 2026 10:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नाैकरी के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर कथित भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कथित भाजपा नेता पूर्व में भी ठगी के मामले में शामिल रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में कथित भाजपा नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने खुद को ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि और रिश्तेदार बताया। सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। 25 लाख रुपये की मांग की। हाथरस के रहने वाले बेरोजगार 5 युवकों से 15 लाख रुपये ले लिए। नाैकरी नहीं लगने पर जब युवकों ने रकम वापस मांगी तो धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों के पास आरोपियों से मोबाइल पर हुई बातचीत की आडियो और व्हाट्स एप की चैट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


संजीव नगर, ट्रांस यमुना निवासी अनिल कुमार शर्मा बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि लोहकरेरा, सिकंदरा निवासी गोविंद और उसके भाई खेमचंद्र खुद को भाजपा नेता बताते हैं। दोनों से उनकी पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। वह लोग फोन पर वार्ता करते थे। एक दिन वो मिलने आए। कहा कि वो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के रिश्तेदार और प्रतिनिधि हैं। अपने मोबाइल में मंत्रियों के साथ खिंचे अपने फोटो भी दिखाए।

कहा कि वो किसी की भी नाैकरी बिजली सहित अन्य सरकारी विभाग में लगवा सकते हैं। वह उनसे प्रभावित हो गए। उनके सादाबाद निवासी भांजे अजय और उसके साथियों को नाैकरी की तलाश थी। इस कारण वो इन लोगों के झांसे में आ गए। आरोपियों ने अजय, रनवीर, हरिपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह से जुलाई 2023 में 10.50 लाख रुपये ले लिए। सभी लोग रकम उधार लेकर आए थे। इसके बाद आरोपी व्हाट्स एप पर बात करते रहे। हर बार नाैकरी का आश्वासन दिया जाता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि वर्ष 2024 में उनके एक और मित्र को नाैकरी का झांसा दिया। उससे 10 लाख रुपये की मांग की। 5 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए। मगर किसी की भी नाैकरी नहीं लगी। इस पर उन्होंने रकम वापस मांगी। गोविंद ने 70 हजार रुपये वापस कर दिए। बाद में बीमारी का बहाना कर 10 हजार रुपये वापस ले लिए। तब से रकम देने में आनाकानी कर रहे हैं।

पीड़ितों के पास डिजिटल साक्ष्य
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से बातचीत की आडियो और व्हाट्स एप चैट उनके पास है। आरोप लगाया कि वह पूर्व में भी ठगी कर चुके हैं। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत का दावा भी किया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामला नाैकरी के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी का है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। रकम से संबंधित साक्ष्य लिए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनसे भी ली थी रकम
थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि आरोपी गोविंद शर्मा और खेमचंद शर्मा के खिलाफ थाना सिकंदरा में भी फरवरी में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें लोहकरेरा निवासी जगवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2018 में साले की पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ले लिए। मगर नाैकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करते रहे। इसी तरह जारुआ कटरा के अनिल कुमार के बेटे धीरज की नाैकरी का झांसा देकर 5 लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगे। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें