आगरा। अंडर-12 खिलाड़ियों के लिए जेबी प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। इसके पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देना है।
आयोजक सत्येंद्र राणा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। सभी मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम को कम से कम चार मैच खेलने का मौका मिलेगा। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। प्रतिभागी खिलाड़ियों को रंगीन क्रिकेट ड्रेस दी जाएगी। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।