आगरा-मथुरा हाईवे पर अबुल उलाह की दरगाह के सामने रोड पर खड़ी कार को मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दो अन्य वाहनों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
आगरा-मथुरा हाईवे पर अबुल उलाह की दरगाह के सामने रोड पर खड़ी कार को मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सामने खड़ी रोडवेज की बस में जा घुसी। कार में कोई नहीं बैठा था। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। इस दाैरान ट्रक दो अन्य वाहन को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे हाईवे पर आठ किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
कार को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक पीछे लिया, जिससे पीछे से आ रही कार से टकरा गया। इसके बाद चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया, जिसमें वाटर वर्क्स से पहले एक वाहन को और टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
हाईवे पर ट्रक के एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारने से भगवान टॉकीज से वाटरवर्क्स तक जाम लग गया। माैके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी नन्नू बघेल ने बताया कि वह फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
दरगाह के पास पत्थर से भरा ट्रक हाईवे पर बसों के पीछे खड़ी कार में जा घुसा। भागने के प्रयास में चालक ने ट्रक को पीछे लिया। मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद तेजी से ट्रक को आगे की ओर ले गया। वाटर वर्क्स से पहले एक कमर्शियल वाहन में टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।