फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेकाबू स्कॉर्पियो ने राैंदी बाइक, दो बहनों संग फूफा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने आगे जा रही बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगी बहनें और उनके फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

थाना कागारौल क्षेत्र के गाँव गढ़ी कालिया निवासी राशी (15 वर्ष) और उसकी छोटी बहन नर्सिंग (13 वर्ष) पुत्री भीकम सिंह, अपने फूफा छोटू निवासी इरादतनगर के साथ बाइक से आगरा की ओर जा रही थीं। सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही वे बीरई चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सैंया भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें