बाह। चित्राहाट के जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट सीमा सिंह, सरिता, सीता ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक उत्पीड़न से लेकर बाल विवाह तक के अपराधों की जानकारी देकर कानूनी हक और अधिकार हासिल करने के तौर तरीके समझाए। इतना ही नहीं बेटियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।