आगरा के एत्मादपुर में बेकाबू कार ने कहर बरपाया। पहले कार बिजली खंभे से टकराई। इसके बाद दो बच्चों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। माैके पर चीखपुकार मच गई।
आगरा के बरहन में बेकाबू कार ने बिजली के खंभे में टक्कर मारने के बाद स्कूल से वापस घर जा रहे दो मासूमों को रौंद दिया। दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कस्बा बरहन में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। इसके बाद स्कूल से लाैट रहे कक्षा पांच के छात्र अर्पित और कक्षा एक की छात्रा दिव्यांशी निवासी नगला वेल को रौंद दिया। बच्चों को टक्कर लगने के बाद चीखपुकार मच गई।
ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर के समीप कार सवारों को घेर लिया। कार सवारों से मारपीट की। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कार को पलट दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। थाना अध्यक्ष बरहन उदयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। कार सवारों की जानकारी की जा रही है।