On the Kheragarh-Saiya road, a Swift car rammed into the rear of a passenger-laden tempo this m
सैंया। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर डाडकी गांव के पास बुधवार सुबह तेज तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने आगे चल रहे टेंपो को राैंद डाला। टेंपो में सवार आठ यात्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सैंया भिजवाया।
हादसा सुबह 5 बजे करीब हुआ। गांव रामपुरा निवासी उमाशंकर व कैलाश, गांव पुरा महाराज सिंह निवासी चरन सिंह, इरादतनगर के चंदपुरा निवासी विजेंद्र, रामबरन व सतीश, जौधापुरा निवासी धर्म सिंह और राजस्थान के बसी निवासी उमेंद्र एक टेंपो में सवार होकर सैंया से खेरागढ़ जा रहे थे। डाडकी गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टेंपो को राैंद दिया। टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे यात्री सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सैंया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।