फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: मौत बनकर दौड़ी कार, मोपेड सवार को रौंदा; मौके पर ही चली गई जान

Tue, 03 Jun 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बेकाबू कार ने डिवाइडर तोड़कर मोपेड सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 

 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर गांव कलाल खेरिया के पास सोमवार शाम को बेकाबू कार ने राजेंद्र सिंह (35) की जान ले ली। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई थी। उधर, परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि हादसे में गांव बुढ़ेरा निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हुई है। वह शाम को मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। जेपी होटल से आगे कलाल खेरिया के पास फतेहाबाद की तरफ से आती कार की चपेट में आ गए। कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था। कार डिवाइडर को तोड़कर दूसरी लेन में जा पहुंची थी।

 
विज्ञापन

भीड़ ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया। घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पता चलने पर मृतक के परिजन आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत किया। मामले में देर रात हादसे का केस दर्ज किया गया। कार चालक के नशे में होने का आरोप लगाया गया है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें