फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरिया मोड़ पर बेकाबू बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मच गई अफरातफरी; ब्रेक फेल होने से हादसा

Tue, 24 Feb 2026 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बेकाबू बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। चालकों ने वाहनों से कूदकर जान बचाई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ पर मंगलवार दोपहर रोडवेज की बस ने अनियंत्रित होकर वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोपहिया वाहनों के चालकों ने कूद कर जान बचाई। जांच में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि घटना दोपहर 2 बजे के करीब की है। यूपी रोडवेज की ईदगाह डिपो ईदगाह बस अड्डे से जगनेर के लिए निकली थी। खेरिया मोड़ के पास बस के ब्रेक में खराबी आ गई। इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और उसने दो स्कूटी, एक साइकिल और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी। उसे छोड़ दिया गया। बस की जांच कराई जा रही है।

">http://
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें