फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक सवार विद्यत पोल से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर-कासगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे रूपवती इंटर कॉलेज के समीप अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। इससे बाइक चालक पर ही मौत हो गई और उसकी मौसी गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विकास (20) निवासी रज्जी सराय मारहरा अपनी मौसी गायत्री (32) पत्नी राजू निवासी नगला मोहन को लेकर अपने गांव से नगला मोहन छोड़ने जा रहा था। जब वह सहावर क्षेत्र के रूपवती इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गायत्री को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें