कासगंज। सहावर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
शीलेंद्र (47) निवासी नवादा अपने गांव बाइक से जा रहा था। रास्ते में ग्राम लोचन के समीप उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर बड़ी संख्या में राहगीर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।