फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना नदी में नहाने उतरे मामा-भांजे डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश, शनि मंदिर में दर्शन करने आए थे

Sat, 20 May 2023 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यमुना में नहाने के दौरान मामा-भांजे डूब गए। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा। काफी देर बाद उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
 
विज्ञापन
यमुना में तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रुनकता में शनि देव मंदिर पर दर्शन करने आए मामा-भांजे यमुना में स्नान करते समय डूब गए। दोनों के एक साथ डूबते देख उनके साथ स्नान कर रहे दो अन्य युवक यमुना से बाहर निकल आए। मामा-भांजे को बचाने के लिए उन दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक दोनों गेहरे पानी में चले गए। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मांगरोल गुर्जर पश्चिम मानी घाट पर मंदिर दर्शन करने आए मामा-भांचे सुनील और सौरभ यमुना स्नान कर रहे थे। उनके साथ ही आए पड़ोसी युवक नैना और छोटू ने भी यमुना में छलांग लगा दी। बताया गया है कि अचानक ही सुनील और सौरभ गहरे पानी में डूब गए। ये देख छोटू और नैना दोनों यमुना से बाहर निकल आए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

 उस समय वहां कोई नहीं था, जिसके कारण वे दोनों गहरे पानी में बहते चले गए। छोटू और नैना ने अपने गांव और अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीएसी और गोताखोरों को बुलाकर स्ट्रीमर से दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नगला अमरा मथुरा निवासी सुनील पुत्र ताराचंद उम्र 26 साल और सौरभ (17) पुत्र सुरजीत सहाई थाना अछनेरा दोनों मामा भांजे हैं। कपड़े उतारकर यमुना में नहाने गए थे। तभी सुनील और सौरभ दोनों गहरे पानी में चले गए। पीएसी व गोताखोरों को बुलाकर दोनों की यमुना में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें