फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में थी चाचा की लाश: रात 2 बजे भतीजी को न जाने क्या हुआ, अकेली गई तालाब के पास; सुबह ऐसा हाल हुआ कांप गए लोग

Sun, 10 Sep 2023 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तालाब के पास युवती क्या करने गई थी, किसी को नहीं पता। सुबह उसका शव ऐसे हाल में मिला, जिसे देखकर परिवार के लोग कांप गए। 
  
विज्ञापन
तालाब के पास जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंगदपुर में 17 वर्षीय लड़की की शव तालाब में मिला। बताया गया है कि घर में लड़की के चाचा की लाश रखी हुई थी। बीमारी से उनकी मौत हुई थी। परिवार के लोग मातम मना रहे थे। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी थी। रात में करीब दो बजे लड़की किसी को कुछ बिना बताए घर से निकल गई। घर से कुछ दूर स्थित तालाब तक पहुंची।
विज्ञापन

तालाब के बाहर उसकी चप्पल मिलीं। उधर परिवार के सदस्यों ने अचानक लड़की को गायब देखा तो वो उसे तलाशते हुए तालाब के पास पहुंचे। सुबह सात बजे तालाब से लड़की का शव मिला। उसकी हालत देखकर घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले।  

गांव नगला रट्टा के रहने वाले आशाराम की 17 वर्षीय पुत्री भावना 12वीं की छात्रा थी। भावना के चाचा ऋषि पाल को कैंसर था, जिसकी वजह से शनिवार को उनकी मौत हो गई थी। परिवार के लोग ऋषि पाल के शव को घर ले आए। घर में हुई इस मौत से हर कोई आहत था। रिश्तेदार दूर से आने थे और रात भी हो चुकी थी, इसलिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सुबह तक के लिए टाल दिया गया।

बताया गया है कि रात दो बजे परिवार के लोग ऋषि पाल की लाश के पास बैठे थे। तभी भावना घर से निकल गई। वो किसी को दिखी नहीं तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने  बेटी की तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग तालाब तक पहुंचे, जहां भावना की चप्पलों को  देख उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुन गांव के अन्य लोग भी तालाब किनारे पहुंच गए। किशोरी की तालाब में तलाश शुरू कर दी गई। करीब छह घंटे बाद सुबह सात बजे भावना की लाश तालाब से बरामद हुई। लाश को तालाब से बाहर निकाला गया। उसके चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने पहले तो पोस्टमार्टम के लिए मना किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली।  क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर और थाना प्रभारी जशरथपुर संजय राघव घटना की गहनता से जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें