फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यमुना में पितृ विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे दोनों डूब गए; भतीजे को सुरक्षित निकाला

Sat, 10 Oct 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के हाथी घाट पर पितृ विसर्जन के दौरान यमुना में चाचा-भतीजे डूबने लगे। लोगों ने भतीजे को बचा लिया, जबकि चाचा का पता नहीं चल सका और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन
यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हाथी घाट पर शनिवार को पितृ विसर्जन के लिए यमुना नदी में गए चाचा-भतीजे डूबने लगे। हादसे में भतीजे को बचा लिया गया, जबकि चाचा नदी में डूब गए। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


चाचा-भतीजे रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली के रहने वाले हैं। दोनों पितृ विसर्जन के लिए छत्ता थाना क्षेत्र स्थित हाथी घाट पहुंचे थे। बताया गया है कि रोकने के बावजूद दोनों नदी में आगे बढ़ते चले गए और गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे।

भतीजे को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन चाचा का पता नहीं चल सका। चाचा के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें