फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में मंदिर की सीढ़ियों पर नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, पकड़े जाने पर अपनाने से किया इनकार

Sun, 07 Jun 2020 05:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • गोवर्धन के सरकारी अस्पताल की नर्स ने कपड़ा देखकर बच्ची को पहचाना
  • पुलिस ने बच्ची को जन्म देने वाली महिला को पकड़ा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में लोकलाज के भय से पत्थर दिल मां नवजात बच्ची को मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़कर चली गई। रात में करीब पांच घंटे तक बच्ची सीढ़ियों पर पड़ी रही। तड़के दौड़ लगा रहे लोगों ने बच्ची को देखा और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जिस महिला ने यह कृत्य किया, वो भी पकड़ी गई। वो अब अपनी नवजात बेटी को अपनाने से इंकार कर रही है। महिला कई साल से पति से अलग रह रही है। अब किसी व्यक्ति से संबंध होने के बाद बच्ची का जन्म हुआ तो लोकलाज के भय से उसे मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ दिया। 

यह मामले गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव का है। रविवार सुबह तकरीबन चार बजे दौड़ लगाने जा रहे दीपक कौशिक, सोनू कौशिक, विनोद को गांव के चंद्र बिहारी मंदिर से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। युवकों ने समीप जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी हुई नवजात बच्ची थी। 
विज्ञापन

कपड़े देखकर नर्स ने पहचाना

इन युवकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को सीएचसी गोवर्धन ले आई। बच्ची को अस्पताल में नर्स व अन्य कर्मचारियों ने पहचान लिया, क्योंकि नर्स ने जिस कपड़े में बच्ची को लपेटा था, उसी कपड़े में लिपटी बच्ची मिली। स्टाफ नर्स सलौनी ने उसकी डिलीवरी की थी। 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात बच्ची की मां को उसके मायके से पकड़ लिया। पुलिस मां को अस्पताल लेकर आई, लेकिन उसने बच्ची को लेने से इंकार कर दिया। उधर, बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

उसकी मां को सीएचसी पर भर्ती करा दिया गया है। वो रात में डिलीवरी के बाद चकमा देकर भाग गई थी। रास्ते में नवजात बच्ची को मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ दिया और घर चली गई। इस दौरान बच्ची की मां के साथ उसकी मां भी थी। 

पति से झगड़े के बाद मायके में रह रही है महिला

नवजात की मां, पति से झगड़े के बाद कई वर्ष से अपने मायके में ही रह रही है। महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 11 वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। झगड़ा होने के कारण पति उसे लेने नहीं आया। उसके देवर का घर में आना-जाना था। 

गर्भवती होने के बाद उसकी शनिवार को डिलीवरी कराई। रात में जच्चा की मां टॉयलेट करने चली गई। इसी दौरान जच्चा ने बच्ची को सीढ़ियों पर छोड़ दिया। जच्चा की मां ने बताया कि उसने बेटी से ऐसा करने से मना भी किया लेकिन वो बोली कि बच्ची को कोई ले जाएगा और पाल लेगा।

जिस कपड़े में नर्स ने बच्ची को लपेटा उसी में मिली

सीएचसी की स्टाफ नर्स सलौनी ने बताया कि शनिवार की शाम को डिलीवरी के बाद बच्ची को जिस कपड़े में लपेटा गया। सुबह पुलिस बच्ची को लेकर आई तो पहिचान ने में देर नहीं लगी। हालांकि जन्म के बाद बच्चे के पैर का निशान भी लिया जाता है। 
विज्ञापन

स्वस्थ है नवजात बच्ची

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची स्वस्थ है। कुछ घंटे के जन्म के बाद ही मासूम को खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रक्रिया के तहत जिला अस्पताल भिजवा दिया है। आगे कानूनी प्रक्रिया के लिए लिखा है। मां उसे लेने से इंकार कर रही है।

गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि बच्ची की मां को उसके मायके से पकड़ लिया गया। पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची की मां अस्पताल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें