आगरा। गोरखपुर लायंस ने आगरा के निशांत कुशवाहा को उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) के चौथे संस्करण के लिए रिटेन किया है। इससे रेलवे खिलाड़ियों की लीग में भागीदारी का संशय खत्म हो गया है। यूपीपीएल का चौथा संस्करण 14 अगस्त से शुरू होगा।
पिछले सीजन में रेलवे के खिलाड़ियों को लीग में खेलने की अनुमति मिली थी। निशांत कुशवाहा के साथ अक्षत पांडेय और तेज गेंदबाज राहुल शर्मा भी विभिन्न फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। इस बार स्थिति स्पष्ट नहीं थी। निशांत के रिटेन से यह स्पष्ट हो गया है कि रेलवे के खिलाड़ियों के लिए यूपीपीएल के दरवाजे खुले हैं। अब आगरा के अक्षत पांडेय, राहुल शर्मा और अन्य रेलवे खिलाड़ियों की नजर चयन प्रक्रिया और नीलामी पर है।