फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किला परिसर में गूंजा योग और स्वास्थ्य का संदेश

Fri, 19 Jun 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
योग सप्ताह
विज्ञापन
आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती आगरा ने योग सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को आगरा किला परिसर में योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लेकर योग के महत्व को समझा और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख परमजीत सरना ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का प्रभावी माध्यम है। अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता और निरोगी जीवन शैली विकसित होती है।
क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, सुरेंद्र, मोहित वर्मा, राजेश सिंह कुशवाहा, रीनेश मित्तल, रजनीब सोंधी, अरुण सविता, विवेक मित्तल, चंद्रप्रकाश सिंह राजपूत, बिल्लू चौहान, हरदीप सिंह हीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें