सहावर। अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैैथोलॉजी के खिलाफ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। बुधवार को सहावर में दो अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई। इसमें एक क्लीनिक को सीज किया गया, जबकि दूसरे क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसडीएम रवेंद्र कुमार और सहावर एमओआईसी डॉ. संदीप राजपूत ने छापामार कार्रवाई की। जमालपुर रोड पर प्रजापति क्लीनिक के नाम से एक क्लीनिक संचालित मिला, जिसका पंजीयन भी नहीं था। इस क्लीनिक को सीज करने की कार्रवाई की गई। वहीं, एटा रोड पर सलमानी कान वाले के क्लीनिक को भी अवैध पाया गया। क्लीनिक के संचालक को टीम ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। कस्बे में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से अन्य अपंजीकृत चिकित्सकों में भी खलबली देखी गई।