फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव पहुंचीं उमा भारती: श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन किए, बोलीं- ब्रज में आकर मिलती है मन को शांति

Thu, 15 Feb 2024 11:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं। यहां उन्होंने दाऊजी महाराज के दर्शन करके पूजा अर्चना की। इस दौरान कहा कि ब्रज में आकर मन को शांति व सुकून मिलता है। यहां आकर बड़ा आनन्द मिला है। 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बलदेव में श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बेहद गोपनीय धार्मिक दौरे पर आईं उमा भारती बलदेव में श्रीदाऊजी महाराज मन्दिर पहुंचीं। उमा भारती ने श्रीदाऊजी महाराज के गर्भगृह में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन


इस दौरान उनका स्वागत सम्मान मंदिर प्रबंधक गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, प्रशासनिक प्रबंधक केपी सिंह तोमर सूबेदार, समाधानी रमाकांत शर्मा आदि ने प्रसाद पटुका पहना कर किया। उमा भारती ने कहा ब्रज में आकर मन को शांति व सुकून मिलता है, बड़ा आनन्द मिला। प्रभु की कृपा से ही ब्रज में आने का मौका मिला है। दर्शन करके धन्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें