आगरा में 17 से 28 फरवरी के बीच शिल्पग्राम में आयोजित किए जा रहे ताज महोत्सव के दौरान यमुना नदी के किनारे एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर हर शाम आरती की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के साथ आरती स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
शिल्प, कला और संस्कृति के उत्सव ताज महोत्सव में नगर निगम यमुना आरती कराएगा। 17 से 28 फरवरी के बीच यह आरती हर शाम होगी। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वाराणसी में गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती होगी। इसके लिए उसी तरह से तैयारियां की जा रही है। यमुना नदी में अस्थायी आरती मंच का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
आकर्षक विद्युत सजावट के आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। निगम इसके लिए नदी किनारे सफाई अभियान चला रहा है। ताज के पार्श्व में ग्यारह सीढ़ी स्मारक के पार्क में भी कार्यक्रम होेने पर निगम सफाई करा रहा है।