पोर्टल पर अपलोड होता है अल्ट्रासाउंड केंद्रों का ब्योरा
इस पोर्टल पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण के साथ ही पूरा ब्योरा अपलोड किया जाता है। इस पोर्टल पर राज्य स्तर पर जांच की गई तो डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से 15 सेंटरों का पंजीकरण पाया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे।
एटा के सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकोहाबाद रोड पर डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत था। अन्य सेंटर संचालक के नाम प्रदेश में 14 और जगहों पर पंजीकरण पोर्टल पर पाए गए। पकड़ में आने के बाद निर्देश मिलने पर मशीन को जब्त किया गया है।