फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिनभर चली ठंडी हवाएं, गलन ने बढ़ाईं दिक्कतें

Mon, 06 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सोमवार को दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे गलन बढ़ गई। कोहरा व बादलों के डेरा रहने से धूप नहीं निकली। न्यूनतम पारा आठ डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। लोग ठंड से ठिठुराते रहे। अलाव के सहारे लोगों का दिन गुजरा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को मौसम के मिजाज में फिर से बदलाव देखा गया। सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया। इसी के साथ ही हल्का कोहरा भी छाया रहा। सुबह सात बजे न्यूनतम पारा आठ डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। दिन चढ़ने के साथ पारे में सुधार तो आया, लेकिन अधिकतम पारा 17 डिग्री तक ही पहुंचा। धूप न निकलने से शीतल हवा के झोंके लोगों को परेशान करते रहे। ठंड का असर बाजार की चहल-पहल पर देखा गया। काफी कम संख्या में लोग बाजार में दिखाई दिए। शाम के समय पारे में फिर से गिरावट आने लगी। रात में काफी ठंड हो गई। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को न्यूनतम पारा आठ डिग्री तथा अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें