मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली एक युवती के फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाए और आरोपी ने इंस्टाग्राम पर डाल दिए। जानकारी होने के बाद पीड़िता परेशान हो गई। अंजान युवक की इस हरकत के बाद पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू की है।
एक कॉलोनी की रहने वाली युवती की दिसंबर माह में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो वायरल किए। फोटो युवती की आईडी पर भी डाले गए। युवती को बदनाम किए जाने को लेकर आरोपी की इस हरकत की जानकारी होने के बाद पीड़िता व परिजन परेशान हो गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस तरह के फोटो डाले जाने से उसकी बदनामी हो रही है। दोस्त और रिश्तेदार तक को इस बारे में खबर लग चुकी है। जिस वजह से वह व परिजन मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं फोटो वायरल करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।