फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन भर याद रहेंगे यूक्रेन यु द्ध के पल

विज्ञापन
ukraine war, rahul returned from romania - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। नगर के मोहल्ला फर्द खाना निवासी डॉक्टर सूरज पाल सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राहुल मंगलवार की सुबह वह यूक्रेन से वाया रोमानिया होकर भारत वापस आ गया। एमबीबीएस के छात्र राहुल ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान बिताए हुए वह पल वह जीवन में कभी नहीं भुला सकेंगे।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि 24 फरवरी को रूस ने जब हमला बोला तो कॉलेज में मौजूद सभी छात्र घबरा गए। छात्रों ने भारत लौटने के लिए अनुमति मांगी तो न कॉलेज प्रशासन कोई व्यवस्था कर सका न ही भारतीय दूतावास। उसने वहां से सीनियर साथियों के साथ निकलना चाहा लेकिन जूनियर छात्र परेशान होने लगे। इसके बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को पहले घर भेजने का निर्णय लिया। 27 फरवरी को वह हंगरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। लेकिन यूक्रेन सरकार ने उसका रूट बदल दिया उन्हें रोमानिया बॉर्डर पर जाने को कहा गया है। एक मार्च को वे 24 घंटे की यात्रा करने के बाद रोमानिया बार्डर पहुंचे। राहुल ने यूक्रेन के सैनिकों पर भारतीय छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि रोमोनिया पहुंचते ही उसे सारी सुविधाएं मिलीं। राहुल के घर पहुंचने पर परिवार के लोगों में खुशी छाई हुई है। परिजनों ने और राहुल ने सुरक्षित घर वापसी पर भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें