फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के भविष्य पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत 600 छात्र-छात्राओं के भविष्य पर परीक्षा छूटने का खतरा मंडरा रहा है। प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की नाराजगी के बाद भी छात्र-छात्राओं के साफ फोटो और दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित 75 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

जिले के कुछ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर साफ फोटो अपलोड नहीं किए हैं। पूर्व में जारी निर्देश पर कुछ प्रधानाचायों ने तो फोटो अपलोड कर दिए लेकिन अभी तक 600 छात्र-छात्राओं के साफ फोटो और दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए है। इस पर बोर्ड ने इन छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र रोकने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व में सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर फोटो और प्रमाणपत्र अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी प्रधानाचार्य लापरवाही कर रहे हैं। संबंधित छात्र-छात्राएं परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य को पूर्व में पत्र भेजकर फोटो और प्रमाणपत्र अपलोड करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी 75 प्रधानाचार्यों ने अभी तक लगभग 600 छात्र-छात्राओं को फोटो अपलोड नहीं किए हैं। यदि ये छात्र-छात्राएं परीक्षा से बंचित होते हैं तो इसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें