फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंदे नाले में बदली उखर्रा नहर, गंदगी पर जेडएसओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजपुर चुंगी स्थित उखर्रा नहर के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को यह कचरा, सिल्ट भरी मिली। गंदगी पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और जोनल सेनेटरी ऑफिसर योगेंद्र कुशवाहा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया और नाले की बाउंड्री की मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को निरीक्षण में जगह-जगह कचरे के ढेर मिले। पार्षद फूल प्यारी लोधी के साथ बढ़े तो उखर्रा नहर नाले में बदली मिली। दो जगह पुलिया क्षतिग्रस्त मिलने पर नगर आयुक्त ने मरम्मत के लिए कहा। नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी को पुलिया की मरम्मत सहित पूरे मामले की रिपोर्ट के निर्देश दिए हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को नहर की सफाई, जल निकासी के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजने को कहा। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, एसएफआई मलखान सिंह, जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें