फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में पहले दिन 30 को लगाया बूस्टर डोज 

Wed, 04 May 2022 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बूस्टर डोज के लिए 18 से 59 वर्ष के लोग पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की संख्या 10 पूरी होते ही तय दिन पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद बूस्टर डोज लगवाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में अब कोरोना की बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज लगवाई जा सकती है। मंगलवार से अस्पताल में बूस्टर डोज लगना शुरू हो गया। पहले दिन 30 लोगों ने इसका लाभ लिया। 
विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि 18 से 59 वर्ष की उम्र के लोग अस्पताल में पंजीकरण करा सकते हैं। 10 पंजीकरण पूरे होते ही तय दिन कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकार की ओर से तय 385 रुपये शुल्क लगेगा। पहले दिन बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग अस्पताल की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए। सूची के अनुसार वैक्सीन लगाई जा रही है।

 बूस्टर डोज लगवाने वालों के लिए ऑडिटोरियम में अलग से इंतजाम हैं। दो मिनट बाद दूसरे व्यक्ति का नंबर आता है। साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए की गई है। मास्क लगाने के साथ सभी नियमों पर अमल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल को वैक्सीन का स्टॉल उपलब्ध हो गया है। 100-100 वैक्सीन सावित्री देवी पुरुषोत्तम दास कैंसर हॉस्पिटल, जीनोम डायग्नोस्टिक और कमलेश टंडन हॉस्पिटल को भी दी गईं हैं, जिससे वहां भी लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोरोना की चौथी लहर के खतरे को देखते हुए बूस्टर डोज जरूरी है। पंजीकरण ऑनलाइन या अस्पताल की हेल्पलाइन पर कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें