फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उदयपुर कला के तालाब की हुई पैमाइश

विज्ञापन
उदयपुर कला में तालाब की पैमाइश सीमांकन को पहुंची राजस्व विभाग की टीम, जुटे गांव के लोग
विज्ञापन
बाह। उदयपुर कला की तालाब की खुदाई एवं सौंदर्यीकरण के काम को शुरू कराने के लिए सोमवार को पैमाइश एवं सीमांकन के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। लोग तालाब के प्राचीन स्वरूप को बहाल किए जाने की मांग पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन

जैतपुर के उदयपुर कला गांव में सीमांकन से पहले तालाब की खुदाई और सौंदर्यीकरण के शुरू हुए काम के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया था। तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने तालाब की खुदाई रुकवाकर पैमाइश कराए जाने का आश्वासन दिया था। सोमवार को नायब तहसीलदार बाह सुधीर गिरी राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। दिनभर तालाब की पैमाइश और सीमांकन का काम चला। भाकियू ने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर खुदाई एवं सफाई की मांग उठाई थी। जिस पर राजस्व टीम ने तालाब की जमीन की पैमाइश की थी। पर, सीमांकन से पहले ही पंचायत विभाग ने खुदाई का काम शुरू करा दिया था। अतिक्रमण की जद में आई तालाब की जमीन मुक्त नहीं हो पाई थी, तालाब का प्राचीन स्वरूप प्रभावित हो रहा था।

उदयपुर कला में तालाब की पैमाइश सीमांकन को पहुंची राजस्व विभाग की टीम, जुटे गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें