पिनाहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर सोमवार को राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा के निर्देशन में आंखों की जांच कर 200 जरूरतमंदों को चश्मे उपलब्ध कराए गए। साथ ही नेत्र रोगों के प्रति जागरूक और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. वीर प्रताप, डॉ. बीएस शर्मा, रफीक खान और भोला ठाकुर आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।