फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तारीख पर जा रहे बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, एक युवक का पैर कटा; दोनों की हालत गंभीर

Wed, 29 May 2024 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

तारीख पर जा रहे बाइक सवारों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक का पैर कट गया तो दूसरे का फ्रैक्चर हो गया। दोनों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दीवानी में तारीख पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को मंगलवार सुबह एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। डंपर चालक मौके से भाग गया। बाइक सवार एक युवक का हादसे में पैर कट गया। दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ताजगंज निवासी अर्जुन और भगवान सिंह सुबह बाइक से एक मुकदमे की तारीख करने के लिए भगवान टॉकीज चौराहा स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय (दीवानी) जा रहे थे। सेंट जोंस चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार उछल कर एमजी रोड पर गिर पड़े। डंपर का पहिया अर्जुन के पैर का कुचलता हुआ ऊपर से निकल गया। भगवान सिंह के पैर में फ्रेक्चर हो गया। मौके चालक भाग निकला।

गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक को अर्जुन का पैर काटना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी ने बताया कि डंपर को सीज किया है। अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें