फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सिम कार्ड का काला कारोबार: आगरा से थाईलैंड तक होती है सप्लाई, 50 से 500 रुपये में सड़क किनारे बिक रहे

Wed, 29 May 2024 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में फर्जी सिम कार्ड का काला कारोबार चल रहा है। ताजनगरी से दिल्ली, मुंबई से लेकर थाईलैंड तक सप्लाई होती है। 50 से 500 रुपये में सड़क किनारे बेचे जाते हैं। 
विज्ञापन
calling - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के लिए सिम कार्ड यूपी के आगरा से खरीदा गया था। सड़क किनारे केनोपी लगाकर सिम कार्ड बेचे जाते हैं। जिनकी केरल, दिल्ली, मुंबई से लेकर थाईलैंड और दुबई तक सप्लाई है।

विज्ञापन


पिछले महीने अप्रैल में आगरा पुलिस ने ऐसे एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा था। ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकियां और खत पिछले चार पांच बार आ चुके हैं। आगरा में 50 रुपये से 500 रुपये तक सिम कार्ड सड़क किनारे बिकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा से सिम कार्ड खरीदे जाते हैं। आगरा के फर्जी सिम कार्ड गैंग में इंदौर, हरियाणा, मथुरा अलीगढ़ के युवक शामिल थे। जिनसे 500 से अधिक फर्जी सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किए थे ।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप नंबर पर ताज होटल व एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर का सिम कार्ड सिकंदराऊ के युवक ने आगरा से खरीदा था। मुंबई पुलिस ने धमकी का पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें