फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रक ने रौंद दिए मोपेड सवार दो युवक, एक की मौके पर ही मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 23 Jun 2024 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मोपेड से जा रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे के नरहौली चौराहे के पास मोपेड सवार दो को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


रविवार सुबह नरहौली चौराहा के पास गोबी से भरे ट्रक ने मोपेड सवार दो को टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही 25 वर्षीय इलियास पुत्र हनीफ निवासी भार्गव गली, घीया मंडी की मौत हो गई। दूसरा साथी बबलू घायल हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। ट्रक चालक अपने ट्रक को छोड़कर सीधे थाने में पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानकारी परिजनों को सूचना दी। सभी परिजन थाने पहुंच गए। शव देखते ही उनमें कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार इलियास और बबलू कबाड़े का काम किया करते थे। मोपेड पर सवार होकर रिफाइनरी से घर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें