कांगो से आगरा लाैटे दो युवकों में इबोला वायरस के संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। परिजन सहित दोनों को स्वास्थ्य टीम ने आइसोलेट कर दिया है। दोनों में इबोला संक्रमण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी जानकारी दी है।
प्रभारी सीएमओ डॉक्टर अमित रावत ने बताया कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस चल रहा है। ऐसे में इन देशों से आने वाले सभी लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाती है। इनकी भी स्क्रीन की गई है। इनमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं है। नमूने भी नहीं लिए गए हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सात दिन तक निगरानी की जाती है।