फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क किनारे गिरे; महिला की माैत

Tue, 01 Sep 2026 12:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला अपने भाई अर्जुन के साथ बाइक से बछगांव आ रही थी। वह चनौरा पुल ममता डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी, तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। भाई- बहन बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में चनौरा पुल के पास मायके से घर लौटती महिला को अज्ञात वाहन सवार ने रौंद दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




बछगांव थाना नारखी निवासी राकेश की पत्नी पिंकी (32) रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गांव खोरई थाना नगला खंगर मायका गई थी। वहां से सोमवार दोपहर अपने भाई अर्जुन के साथ बाइक से बछगांव आ रही थी। वह चनौरा पुल ममता डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी, तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। भाई- बहन बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल पिंकी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर हालत गंभीर देखकर आगरा रेफर कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन उन्हें आगरा ले ही जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में दमतोड़ दिया। परिजन देर रात शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। 

पति राकेश बछगांव चौराहा पर सब्जी की ठेल लगाकर परिवार का पालन- पोषण करता है। मृतका पिंकी अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा को रोता- बिलखता छोड़ गई है। परिवार में चीख- पुकार मच गई। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें