फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तमंचे में कारतूस डालते दो युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 01 May 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तस्वीरों को एडिट कर बनाया गया है। जिसमें एक तस्वीर में तमंचे में कारतूस डालते हाथ दिख रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में दो युवक कसरत करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक तमंचे में कारतूस डालता दिखाई दे रहा है। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो कस्बे में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जिससे लोग आशंका जता रहे हैं कि गोवर्धन क्षेत्र के आसपास अवैध हथियारों का धंधा हो रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार की शाम एक युवक की फेसबुक आईडी पर वीडियो  पोस्ट किया गया। जिसे कुछ तस्वीरों से एडिट कर बनाया गया है। वीडियो में तमंचे में कारतूस डालते हुए युवक के हाथ दिखाई दे रहे हैं, चेहरा छिपा है। अन्य तस्वीरों में दो युवक कसरत करते दिखाई दे रहे हैं।  

दोनों ही युवक आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित भीम नगर के बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के संबंध में सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें