फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में फायरिंग: रंगबाजी में दो युवकों ने विवाद के बाद दागीं गोलियां, एक घायल

Mon, 26 Jul 2021 01:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एक आरोपी दुकान पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के युवक से अभद्रता कर दी। इस पर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की लॉयर्स कालोनी में रविवार रात को तिकोनिया पार्क के पास रंगबाजी में दो युवकों ने विवाद के बाद फायरिंग कर दी। इसमें बीचबचाव कराने आया युवक घायल हो गया। फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


लॉयर्स कालोनी में तिकोनिया पार्क के पास शालिनी त्यागी रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भांजा योगेश इन दिनों उनके घर आया है। शाम को वह घर के पास ही कोल्ड ड्रिंक की दुकान से पान मसाला लेने गया था। आरोप है कि दुकान पर क्षेत्र के ललित और उसका भाई बौनी बैठे हुए थे। 

शराब पी रहा था आरोपी 
ललित शराब पी रहा था। वह योगेश से अभद्रता करने लगा। विवाद होने पर शालिनी पहुंच गईं। ललित ने उनसे भी अभद्रता कर दी। भांजे के विरोध करने पर सिर में स्टूल मार दिया, जिससे वो घायल हो गया। जानकारी पर शालिनी के पति विनय और परिचित निजी बैंक कर्मी धर्मेंद्र बघेल आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र और ललित के बीच पहले से विवाद चल रहा है। तभी ललित का भाई बौनी बंदूक निकाल लाया। ललित ने बौनी से हथियार छीनकर गोली चला दी जोकि धर्मेंद्र की जांघ में लग गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। 

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का कहना है कि मारपीट के बाद फायरिंग की गई है। इसमें धर्मेंद्र घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ललित और बौनी की तलाश की जा रही है। ललित छात्र है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई गई है। उसके निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें